भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में साधना अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत मनखेड़ी क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान साधना अहिरवार के रूप में हुई है।
घटना का प्रारंभिक विवरण
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। शुरुआती जांच में साधना के गले पर फांसी के स्पष्ट निशान पाए गए हैं।
मौत संदिग्ध क्यों मानी जा रही है?
नायाब तहसीलदार चेतराम पंधा ने बताया कि मृतिका के शरीर पर अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान मिले हैं। यह मामला आत्महत्या से अधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
परिजनों का पक्ष
साधना के परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है और निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतिका के शरीर पर अन्य चोटें यह संकेत देती हैं कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता।











