Homeमध्य प्रदेशपमरे मजदूर संघ ने महाप्रबंधक के सेवानिवृत्ति के पूर्व दी भावभीनी विदाई

पमरे मजदूर संघ ने महाप्रबंधक के सेवानिवृत्ति के पूर्व दी भावभीनी विदाई

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) परिवार ने जोन की मुखिया व मातृ शक्ति का प्रतीक श्रीमति शोभना बंधोपाध्याय को उनकी सफलतम रेल सेवा पूरी होने के उपलक्ष्य में उमंग रेल सामुदायिक भवन डीआरएम कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में भावभीनी विदाई दी।

संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में रेल जोन के आला अधिकारी व मंडल अधिकारियों, सैकड़ों महिला कर्मी, यूथ व महिला विंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महाप्रबंधक महोदया को शॉल श्रीफलव स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पश्चिम मध्य रेल में महाप्रबंधक महोदया के नेतृत्व में राष्टंीय स्तर व रेलवे बोर्ड स्तर पर अनेको मुकाम हासिल कर पश्चिम मध्य रेल का नाम गौरवान्वित किया। भारतीय रेलवे बोर्ड की ऑवर ऑल दक्षता शील्ड, स्क्रेप मैनेजमेंट शील्ड, एनर्जी सेविंग पुरस्कार, कार्मिक व वित्त शील्ड समेत अनेकों खिताब पश्चिम मध्य रेल को इनके कार्यकाल में हासिल हुए।

पश्चिम मध्य रेल के हजारों रेल कर्मियों के लम्बित प्रमोशन भी संघ के आग्रह पर 31 दिसम्बर 2025 के पूर्व किए जिससे उन्हें 8 वें वेतन आयोग का अधिकतम लाभ मिल सकेगा। अनेको रेल कर्मियो के आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की, कई निर्दोष कर्मचारियों की चार्जशीट माफ करने का काम किया, नियत समय पर पीएनम समेत अन्य बैठकें आयोजित की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने संबोधन देते हुए कहा कि ममैने रेल कर्मचारियों व मजदूर रेल संगठन को अपना परिवार समझते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, मुझे अपने कार्यक्राल के दौरान रेल मजदूर संघ, रेल कर्मियों व र ेल अफसरों का भरपूर सहयोग मिला.

सामुदायिक भवन में अपर महाप्रबंधक जी पी.के खत्री, मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, पीसीईई श्री मुकेश, पीसीई आशुतोष, पीसीसीएम श्री एके रजक, एसडीजीएम श्री नीरज कुमार, सचिव महाप्रबंधक जेपी सिंह, डीजीएम श्री मनीष पटेल, सीएओ/सी एमएस हाशमी समेत आला अवसर व संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश परिहार, मंडल अध्यक्ष जबलपुर श्री एसएन शुक्ला सयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती, मंडल सचिव अब्दुल खालिक, महेन्द्र खीची, महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, हर्ष वर्मा, डीपी सिंह, रोशन सिंह यादव, सुधीर कुमार, संजय चैाधरी, भूपत सिंह, बाबी धौलपुरी, तरुण वत्त्रा, दुर्गा तिवारी, श्यामकला, डाली सक्सेना, सरला, निशा माल्या, सिया पचैरी, राखी जाटव समेत सैकड़ों रेलकर्मी शामिल हुये. कार्यक्रम का संचालन श्री डीके शर्मा व आभार कार्यकारी अध्यक्ष बीएल मिश्रा ने किया।

Related Articles

Latest News