Homeमध्य प्रदेशकलेक्‍टर एवं एसपी ने शहपुरा में क्षतिग्रस्‍त पुल का अवलोकन किया

कलेक्‍टर एवं एसपी ने शहपुरा में क्षतिग्रस्‍त पुल का अवलोकन किया

जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने आज शहपुरा के पास नेशनल हाईवे में क्षतिग्रस्‍त पु‍ल का अवलोकन किया। उन्‍होंने वाहनों के आवागमन के लिए पाटन होते हुए मार्ग डायवर्ट किया गया है।

इसके साथ ही शहपुरा में कैथरा रेल्‍वे फाटक से आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, वे तात्‍कालिक रूप से वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने शहपुरा बाईपास तिराहा में ब्‍लैक स्‍पॉट हटाने के संदर्भ में आवश्‍यक निर्देश दिये।

वहीं अंधमूक बाईपास में भी एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि चौराहे पर लाइट ब्‍लिंकर्स, रेडियम, रेलिंगस, ब्रेकर आदि लगाने के साथ समुचित यातायात व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें ताकि अंधमूक बाईपास पर होने वाली दुर्घटनाओं को दूर किया जा सके।

Related Articles

Latest News