Homeमध्य प्रदेश100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनी “शतक” फिल्म का विश्व...

100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनी “शतक” फिल्म का विश्व हिंदू के कार्यकर्ताओं नें किया सामूहिक दर्शन

जबलपुर। समदड़िया मॉल में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल (तीनों जिला) के सभी आदरणीय अधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने एक साथ मिलकर संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनी “शतक” फिल्म का सामूहिक दर्शन किया।

इस अवसर पर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री आदरणीय जितेंद्र जी भाईसाब, प्रदीप जी भाईसाब, पंकज जी भाईसाब, सुमित जी भाईसाब सहित सभी कार्यकर्ताओं ने फिल्म के माध्यम से संघ के गौरवशाली 100 वर्षों के इतिहास, त्याग, तपस्या और शौर्यगाथा का दर्शन किया और भावविभोर हो उठे।

यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि प्रत्येक हिंदू के हृदय में राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और समर्पण की भावना को प्रज्वलित करने वाली प्रेरणागाथा है।

हम सबका दृढ़ संकल्प — संगठित हिंदू समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
एकजुट होकर, एक ध्येय लेकर, हिंदू समाज की शक्ति को और अधिक मजबूत करेंगे।

Related Articles

Latest News