Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशदो बाइक में भिडंत, एक की युवक की मौत,1 गंभीर घायल

दो बाइक में भिडंत, एक की युवक की मौत,1 गंभीर घायल

मैहर। एमपी के मैहर में देर रात मोटरसाइकल सवार दो युवकों में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार व्यवसायी कपिल दरयानी बाइक से कटनी रोड पर कादम्बरी होटल के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे मोटर साइकल सवार आशीष पिता सोती कोल उम्र 19 वर्ष निवासी नकतरा टक्कर हो गई। हादसे में कपिल, आशीष व उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गए।

दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने आशीष कोल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल कारोबारी कपिल दरयानी को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर आ गए। वही दूसरे घायल की हालत में गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Latest News