Homeमध्य प्रदेशहाईकोर्ट में यूनियन कार्बाइड मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश,कोर्ट ने ढांचे पर...

हाईकोर्ट में यूनियन कार्बाइड मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश,कोर्ट ने ढांचे पर मांगा प्लान

जबलपुर। एमपी की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड परिसर से 899.08 मीट्रिक टन जहरीले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन पर हाई कोर्ट ने संतोष जताया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह व जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की बेंच के समक्ष राज्य सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टेटस रिपोर्ट पेश कर बताया कि कचरा हटाने का पहला चरण पूरा हो चुका है।

यह प्रक्रिया दिसंबर 2024-25 में जारी गाइडलाइंस के तहत पीथमपुर में पूरी की गई। कोर्ट ने परिसर के शेष ढांचे को हटाने या सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान मांगा है। अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी। मामला 2004 की जनहित याचिका से जुड़ा है।

Related Articles

Latest News