जबलपुर । आज नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा अपनी नवीन आधिकारिक वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो मनदीप शर्मा जी द्वारा किया गया।
नई वेबसाइट का उद्देश्य संस्थान की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।
वेबसाइट पर संस्थान की विभिन्न विभागीय जानकारियाँ, पाठ्यक्रम विवरण, शोध गतिविधियाँ, प्रकाशन, समाचार एवं आगामी कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि डिजिटल युग में त्वरित संचार एवं सूचना की सहज उपलब्धता के लिए वेबसाइट एक प्रभावी माध्यम है। यह पहल संस्थान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी।
संस्थान प्रमुख ने बताया कि वेबसाइट को उपयोगकर्ता–अनुकूल (User Friendly) स्वरूप में तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थी, शोधार्थी, अभिभावक एवं अन्य हितधारक आसानी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ एस एस तोमर, डॉ लखानी,डॉ आरके शर्मा,डॉ मधु स्वामी, डॉ एस के महाजन, डॉ दास, डॉ कारमोरे, डॉ आदित्य मिश्रा, डॉ अजीत सिंह डॉ मोहन सिंह ठाकुर, डॉ गर्ग ,डॉ रणविजय सिंह,डॉ घोष, डॉ सोना दुबे, डॉ रामकिंकर मिश्रा, डॉ रुचि सिंह, निधि भलावी, आकांक्षा सिंह आदि उपस्थित रहे।











