जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखने का अवसर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को मिला।
‘शतक’ केवल एक फ़िल्म नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा, संस्कार और संगठन की उस गौरवशाली इतिहास का सजीव चित्रण है जिसने पिछले 100 वर्षों में समाज और राष्ट्र जीवन को नई दिशा दी है, यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फ़िल्म ‘शतक’ देखने के बाद कही।
भाजपा जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, संदीप जैन, पंकज दुबे, रंजीत पटेल के साथ को समदड़िया मल्टीप्लक्स में सामूहिक रूप से शतक’ फ़िल्म देखी। फ़िल्म के अंत में सभी ने राष्ट्र गीत ‘वन्दे मातरम’ का सामूहिक गान किया।
जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सेवा समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के हर वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन 1925 में विजयादशमी पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा किया गया, 1925 से 2025 तक की इन 100 वर्षों की यात्रा, राष्ट्रप्रेम, अनुशासित स्वयंसेवकों और सामाजिक सेवा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण व राष्ट्र निर्माण की एक गौरवशाली गाथा है। शाखाओं के माध्यम से हिंदू एकता का मूल मंत्र, विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों का गठन, आपातकाल के दौरान भूमिका, और सेवा कार्यों से आज यह एक विश्वव्यापी संगठन बन गया है, इस यात्रा का चित्रांकन इस फ़िल्म में किया गया है।
सांसद आशीष दुबे ने ने कहा पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के तप और दूरदर्शी विचार से प्रारंभ हुई इस यात्रा को पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के त्याग, अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रमाण है, इसका चित्रण भी फ़िल्म में किया गया है।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा परम पूज्य आध सर संघचालक डॉक्टर केशव बालीराम हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना कैसे की, उनका बचपन कैसा था. उनके सामने क्या चुनौतियां आई, इस फ़िल्म में स्वतंत्रता की लड़ाई के उनके पहलुओं को भी दिखाया गया है जिसमे संघ का योगदान रहा है किन्तु इस इतिहास को सबके सामने नहीं आने दिया गया. साथ ही द्वितीय सर संघचालक गुरूजी माधव राव सदाशिव राव गोलवरकर जी ने संघ को कैसे आगे बढ़ाया. क्यों संघ राजनीति में नहीं आया, संघ ने अपने संगठन को इतना मजबूत कैसे किया, इसका चित्रण भी हमें देखने मिला।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा जबलपुर वासियो से अपील करते हुए कहा इस प्रेरणादायक फ़िल्म को परिवार एवं मित्रो के साथ देखने अवश्य जाये क्योंकि इस फ़िल्म से हमें राष्ट्र, संस्कृति और संगठन शक्ति की वास्तविक प्रेरणा मिलेगी।











