जबलपुर । शासन के निर्देशानुसार शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्राम पंचायतों तक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के आज कुंडम में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 55 आवेदन का निराकरण किया गया है और अभी तक कुल 1003 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। शिविर में तहसीलदार कुंडम वीर बहादुर सिंह धुर्वे,नायब तहसीलदार गोरेलाल मरावी,सेक्टर प्रभारी एलप उइके,सरपंच,सचिव एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।











