Saturday, May 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशनहर में नहाने उतरे दो बालक गहराई में जाकर डूबे, क्रिकेट खेलने...

नहर में नहाने उतरे दो बालक गहराई में जाकर डूबे, क्रिकेट खेलने गए थे

सतना। एमपी के सतना स्थित ग्राम चोरमारी पुरवा नहर में दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय दो नाबालिग डूब गए। 15 वर्षीय आर्यन और 13 वर्षीय आयुष क्रिकेट खेलने के बाद नहाने उतरे थे और गहरे पानी में चले गए।

बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस की टीम पहुंच गई। जिन्होने तलाश शुरु कर दी है। लेकिन अभी तक बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार चोरमारी निवासी संजीव मिश्रा का बेटा आर्यन उम्र 15 वर्ष व सूर्यवली विश्वकर्मा का बेटा आयुष 13 वर्ष नहर किनारे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

खेल खत्म होने के बाद दोनों नहाने के लिए नहर में उतरे थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत गांव जाकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत नहर किनारे पहुंचे और अपने स्तर पर तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरु की लेकिन बच्चों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। बच्चों के लापता होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

Related Articles

Latest News