Saturday, May 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : ऑफिस में आउटसोर्स लाइनमैन के सीने में हुआ दर्द ,...

जबलपुर : ऑफिस में आउटसोर्स लाइनमैन के सीने में हुआ दर्द , मूर्छित होकर गिर पड़ा

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दिवस मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल शहर संभाग दक्षिण के अंतर्गत गढ़ा उप संभाग में पदस्थ आउटसोर्स लाइन कर्मी सुरेंद्र रजक सुबह 9 बजे अपने कार्य पर उपस्थित हुआ।

उसी समय उसके सीने में अत्यधिक दर्द होने से वहीं पर मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। जहां सहयोगियों के द्वारा तत्काल उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

संघ के मोहन दुबे, दशरथ शर्मा, केएन लोखंडे, शशि उपाध्याय, महेश पटेल, मदन पटेल, पीएन मिश्रा आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से आउटसोर्स कर्मी के इलाज के लिए सहायता राशि देने की मांग की है।

Related Articles

Latest News