HomeTechnologyVivo का डबल धमाका! दो धाकड़ 5G फोन लॉन्च, बड़ी स्क्रीन और...

Vivo का डबल धमाका! दो धाकड़ 5G फोन लॉन्च, बड़ी स्क्रीन और डिस्प्ले ने मचाया बवाल

स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने अपनी Y-सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G को सिंगापुर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन लगभग समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं, लेकिन इनके कैमरा सेटअप, चार्जिंग स्पीड और डिजाइन में कुछ अंतर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

बड़ी स्क्रीन और स्मूद डिस्प्ले

दोनों स्मार्टफोन्स में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, और इसमें रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz है, जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रोलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस दी गई है।

Dimensity 6300 प्रोसेसर से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और बेहतर 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

फोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आते हैं। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलते हैं, जो Android 16 आधारित है।

लेकिन इसमें वर्चुअल RAM में अंतर है—

  • Vivo Y11 5G: 4GB तक वर्चुअल RAM
  • Vivo Y21 5G: 6GB तक वर्चुअल RAM

कैमरा में बड़ा फर्क

अगर हम इन दोनों फोन की कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में काफी अंतर देखने को मिलता है। Vivo Y11 5G: 13MP प्राइमरी कैमरा + 0.08MP सेकेंडरी सेंसर है वहीँ Vivo Y21 5G: 50MP प्राइमरी कैमरा + 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलेगा इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बात करते है 6500mAh बैटरी की

दोनों फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है। Vivo Y11 5G: 15W वायर्ड चार्जिंग मिलेगी वहीँ Vivo Y21 5G: 44W फास्ट चार्जिंग होगी। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल

डिजाइन की बात करें तो Vivo Y11 5G में ऊपर बाईं ओर स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो सर्कुलर कटआउट के साथ कैमरा सेंसर मौजूद हैं। इसमें LED फ्लैश के साथ Aura लाइटिंग भी दी गई है। वहीं Vivo Y21 5G में वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट हैं और LED फ्लैश मॉड्यूल के बाहर Aura लाइटिंग दी गई है।

अब बात करते है कीमत और कलर ऑप्शन की तो दोनों ही फ़ोन की कीमत बहुत सस्ते यानी आपके बजट में आएगा. Vivo Y11 5G (4GB + 128GB) की कीमत (करीब ₹14,400) है और वहीँ Vivo Y21 5G (6GB + 128GB) की कीमत (करीब ₹20,192) रूपए है. दोनों स्मार्टफोन्स Voyage Black कलर में उपलब्ध हैं।
इसके अलावा

  • Vivo Y11 5G – Summit Platinum
  • Vivo Y21 5G – Champagne Gold

भारत में लॉन्च का इंतजार

फिलहाल ये दोनों स्मार्टफोन सिंगापुर में लॉन्च हुए हैं। आने वाले समय में देखना होगा कि Vivo इन्हें अन्य ग्लोबल मार्केट्स, खासकर भारत में जल्द लॉन्च करता है।

Related Articles

Latest News