HomeAutoधमाकेदार सुजुकी बर्गमैन Street 125 EX नए कलर में लॉन्च, जानिए क्या...

धमाकेदार सुजुकी बर्गमैन Street 125 EX नए कलर में लॉन्च, जानिए क्या होगी कीमत

धमाल मचाने वाली सुज़ुकी बर्गमैन Street 125 EX को एक नए कलर में लॉन्च किया है.जो कि नए पर्ल ग्रेस व्हाइट में  बहुत ही मस्त दिख रही है , वहीं इसके फिचर्स की बात करें तो 124cc इंजन और स्मार्ट फीचर्स जो कमाल के हैं. इसका दाम दिल्ली में ₹1,07,902 रखा गया  है.

सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपने खास लुक को लेकर काफी लोकप्रियता बटोर रहा है ,स्कूटर सुज़ुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 EX का नया कलर जो कि  Pearl Grace White पेंट स्कीम में लॉन्च किया है जिससे कि यह और भी खास लगा रहा है . यह नया कलर पहले से मौजूद रंगों Metallic Royal Bronze और Metallic Matte Black No.2 के साथ लाइनअप में शामिल हो गया है.

सुज़ुकी बर्गमैन Street 125 EX की विशेषताएं –

इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो राइडिंग को ज्यादा COMFORT बनाते हैं. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी वाला डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है,  सुज़ुकी राइड कनेक्ट से जुड़ा है. इसके अलावा स्कूटर में LED हेडलाइट, LED टेललाइट और विंडस्क्रीन भी दी गई है.स्कूटर में सीट के नीचे 21.5 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे सामान रखना आसान हो जाता है. इसमें ड्यूल-टोन सीट और लंबी राइड के लिए COMFORT राइडिंग पोजिशन भी दी गई है ।

Engine and performance

मैकेनिकल तौर पर बात करें तो इस स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो करीब 8.58 bhp की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है. इसमें कंपनी की सुज़ुकी इको परफॉर्मेंस अल्फा (SEP-alpha) टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कि बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस मिलती है.इसके बाद  स्कूटर में इंजन ऑटो स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, सुज़ुकी ईज़ी स्टार्ट और साइलेंट स्टार्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे ज्यादा smooth and quiet बनाते हैं.

Price and availability

new update के साथ सुज़ुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 EX की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,07,902 (दिल्ली) रखी गई है. ये स्कूटर देशभर के Suzuki डीलरशिप पर उपलब्ध है.कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट Deepak Mutreja के मुताबिक, Burgman Street EX को उसके अलग डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और आरामदायक राइडिंग के लिए खूब पसंद किया जा रहा है. नए कलर के साथ कंपनी ने इसकी appeal को और बढ़ाने की कोशिश की है.

Related Articles

Latest News