Homeजन-मनस्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध

भोपाल । मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्‍मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्‍ताओं की विश्‍वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब स्‍मार्ट मीटर के साथ ही चेक मीटर लगाने हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि किसी उपभोक्ता को अपने परिसर में लगे स्मार्ट मीटर की शुद्धता को लेकर कोई संदेह हो, तो वह चेक मीटर स्थापित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए उपभोक्ता को मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर Consumer SVC टैब में Consumer Login के माध्यम से ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के पश्चात कंपनी द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता के परिसर में चेक मीटर स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

इस व्‍यवस्‍था से स्मार्ट मीटर में दर्ज खपत और चेक मीटर में दर्ज खपत के आधार पर उपभोक्‍ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाएगी।

कंपनी ने यह सुविधा भी उपलब्‍ध कराई है कि स्‍मार्ट मीटर के उपभोक्‍ता स्‍मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत कॉल सेंटर के नंबर 1912 पर भी दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Latest News