Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर माँ नर्मदा के पावन तटों तक जाने वाला मार्ग हुआ अतिक्रमण...

जबलपुर माँ नर्मदा के पावन तटों तक जाने वाला मार्ग हुआ अतिक्रमण मुक्त

जबलपुर। माँ नर्मदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा पूरे दिन चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

प्रशासन के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह अभियान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसमें नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने सुबह से शाम तक मुस्तैदी से कार्रवाई की।

फुटपाथ और सड़कों से हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से ने बताया कि सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था, विशेषकर पर्व और महत्वपूर्ण तिथियों पर। कार्रवाई के बाद अब यह मार्ग काफी चौड़ा और व्यवस्थित नजर आ रहा है।

इन क्षेत्रों में भी हुई कार्रवाई अभियान के दौरान मदन महल पहाड़ी, आईटीआई चौक, माढ़ोताल, खेरमाई मंदिर क्षेत्र, सूपाताल से त्रिपुरी चौक, अहिंसा चौक से दीनदयाल चौक जैसे स्थानों पर अवैध ठेले-टपरे जब्त किए गए और अस्थायी टीन शेड हटाए गए।

अभियान रहेगा लगातार जारी

निगमायुक्त ने अतिक्रमण विभाग के दल प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं कि यह अभियान केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों, लेफ्ट टर्न और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

साथ ही पार्कों और मैदानों के आसपास से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

Related Articles

Latest News