Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशपुलिस के पहरे में गैस सिलेंडर का वितरण, गोदामों में सुबह से...

पुलिस के पहरे में गैस सिलेंडर का वितरण, गोदामों में सुबह से लगी लम्बी कतारें..!

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में गोदामों से गैस सिलेंडर का वितरण पुलिस के पहरे में हो रहा है। आज सुबह से एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ और संभावित विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में गैस का वितरण कराया गया।

प्रशासन पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है। लेकिन सिंगल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एक सप्ताह की वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। अधिकारियों के मुताबिक लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद सिंगल गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसलए नियम के अनुसार 25 दिन पूरे होने के बाद ही ओटीपी जनरेट होता है।

ओटीपी आने के बाद ही उपभोक्ता का नंबर आता है। ऐसे में नंबर लगने के बाद भी करीब एक सप्ताह की वेटिंग लग रही है। जिससे कई घरों में खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। शहर के इंडियन कॉफी हाउस में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी का सीधा असर दिखाई देने लगा है।

गैस की सीमित उपलब्धता के चलते यहां चूल्हे पर नाश्ता तैयार किया जा रहा है। गैस की खपत कम करने के लिए एक साथ बड़ी संख्या में ऑर्डर तैयार किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य कम गैस का उपयोग कर सभी ग्राहकों को समय पर नाश्ता उपलब्ध कराना है।

आज सुबह से ही गैस गोदामों पर सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग गए थे। भीड़ बढऩे के कारण कुछ जगहों पर छुटपुट विवाद की स्थिति भी बन गई। इसे देखते हुए गैस गोदामों पर पुलिस को तैनात किया गया।

पुलिस की निगरानी में ही गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया ताकि व्यवस्था बनी रहे और झगड़े की स्थिति न बने।

Related Articles

Latest News