Nubia Z80 Ultra स्मार्टफोन में Native OpenClaw AI इंटीग्रेशन की टेस्टिंग की शुरुआत हो गई है। यह AI सीधे सिस्टम में धमाकेदार काम करेगा और ऐप्स, सेटिंग्स व टास्क को ऑटोमेट करने में सहायता करेगा। आइए फोन के फीचर्स, कैमरा और कीमत के बारे में विस्तार से जानें
Nubia Z80 Ultra फोन पहले ही लॉन्च हो चुका है ,अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कंपनी ने इसमें Native OpenClaw AI इंटीग्रेशन की टेस्टिंग शुरू की है, यह फोन और ज्यादा स्मार्ट और प्रोएक्टिव बन सकता है।
OpenClaw AI की मदद से स्मार्टफोन ऐप्स, सेटिंग्स और सिस्टम फंक्शन्स के साथ ज्यादा प्राकृतिक तरीके से इंटरैक्ट कर पाएगा।
कंपनी ने इसके लिए एक नया टेस्टिंग प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें चुनिंदा यूजर्स को इस AI feature को पहले इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इस टेस्टिंग के जरिए कंपनी असली यूजर्स के फीडबैक के आधार पर AI Experience को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।
Nubia Z80 Ultra की खास अहमियत
कंपनी के अनुसार, OpenClaw AI को सीधे फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में इंटीग्रेट किया जा रहा है।
आमतौर पर स्मार्टफोन में AI एक अलग ऐप या क्लाउड सर्विस के रूप में काम करता है, लेकिन Nubia इसे सिस्टम लेवल पर जोड़ रहा है।
इससे AI ऐप्स, सेटिंग्स और सिस्टम फीचर्स के साथ ज्यादा आसानी से काम कर सकेगा।
Ni Fei, जो ZTE टर्मिनल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट और Nubia टेक्नोलॉजी के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने इस डिवाइस को “Gateway-type AI phone” बताया है।
इसमें ClawBot आधारित एप्लिकेशन और एक बड़ा Skills इकोसिस्टम मिलेगा, जिससे AI कई सर्विसेज के साथ काम करते हुए अलग-अलग टास्क ऑटोमेट कर सकेगा।
Nubia Z80 Ultra के Features
Nubia Z80 Ultra was launched on October 22
processor – smartphone is powered by Snapdragon 8 Ultra (5th Gen)
इसके साथ 50MP 35mm “Master Eye” मेन कैमरा मिलता है, जिसमें 1/1.3-इंच सेंसर और DCG ड्यूल कन्वर्जन गेन HDR टेक्नोलॉजी दी गई है।
इसके अलावा, कंपनी इस फोन के लिए एक ऑप्शनल फोटोग्राफी किट भी ऑफर करती है, जिससे कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सकता है।
इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 4,999 युआन (लगभग $730) रखी गई है।
यूजर्स के लिए बहुत खास है
OpenClaw AI के सिस्टम में इंटीग्रेट होने से स्मार्टफोन और ज्यादा स्मार्ट बन सकता है। यह AI ऐप्स को मैनेज करने, टास्क ऑटोमेट करने और यूजर कमांड्स पर तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा।
इससे यूजर्स को स्मूथ वॉयस कमांड, बेहतर ऑटोमेशन और रोजमर्रा के कामों में ज्यादा स्मार्ट AI एक्सपीरियंस मिल सकता है।
OpenClaw AI क्या है?
OpenClaw AI एक ओपन-सोर्स AI एजेंट है, जिसे सिर्फ सवालों के जवाब देने के लिए नहीं बल्कि असली टास्क पूरे करने के लिए डिजाइन किया गया है।
. Web browsing,
. message management,
. scheduling, and multi-step connectivity to apps,
वर्कफ्लो जैसे काम कर सकता है।








