Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : शराबी ने कार से 4 लोगों को कुचला, 3 की...

जबलपुर : शराबी ने कार से 4 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर, पुलिस ने पीछाकर पकड़ा

जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 7706 का चालक शराब के नशे में था और उसने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली।

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सफेद टाटा नेक्सन कार अमखेरा से बाइपास की ओर जा रही थी। चालक नशे में धुत था। खजरी खिरिया पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कार जब्त कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Latest News