Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा में झिरी घाटी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर सहित...

छिंदवाड़ा में झिरी घाटी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर सहित 3 की मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड पर स्थित झिरी घाट में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से लदी हुई थी और रामपुर की ओर से वाशरी की तरफ आ रही थी। झिरी घाट के खतरनाक मोड़ और ढलान पर ड्राइवर उस पर से कंट्रोल खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया। ट्रॉली में भरी रेत और ट्रैक्टर के भारी मलबे के नीचे दबने के कारण तीनों व्यक्तियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। झिरी घाट जैसे संवेदनशील मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टरों की रफ्तार अक्सर खतरनाक होती है। इस हादसे ने एक बार फिर कुछ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Latest News