Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशदेश की सेवा के बाद पुलिस में आया, सड़क हादसे में खत्म...

देश की सेवा के बाद पुलिस में आया, सड़क हादसे में खत्म हुई कहानी!

सतना। रामपुर बाघेलान थाने की बेला चौकी में पदस्थ पुलिस आरक्षक विकास चतुर्वेदी उम्र 45 वर्ष की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरक्षक विकास चतुर्वेदी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लगभग 9 साल पहले पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

बताया गया है कि रामपुर बाघेलान की बेला चौकी में पदस्थ आरक्षक विकास चतुर्वेदी डायल 112 में ड्यूटी कर रहे थे। बीती रात 9 बजे शिफ्ट बदलने के बाद विकास अपनी बाइक से रीवा जाने के लिए निकले। जब विकास केमार-चोरहटा बॉर्डर पर सुभाष राइस मिल के सामने से गुजर रहे थे इस दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही विकास मोटर साइकल सहित गिरकर घिसटते चले गए।

जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे को देख राह चलते लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरक्षक विकास को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। विकास चतुर्वेदी मूल रूप से रीवा जिले के पथरी गांव बैकुंठपुर के निवासी थे। दुर्घटना में उनकी मौत की सूचना मिलते ही टीआई संदीप चतुर्वेदी सहित कई पुलिस अधिकारी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंच गए थे।

Related Articles

Latest News