HomeTechnologySamsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की 25 मार्च को धांसू...

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की 25 मार्च को धांसू एंट्री — दमदार फीचर्स के साथ मचाएँगे धमाल

सैमसंग अगले हफ़्ते भारत में नए गैलेक्सी A-सीरीज स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हैंडसेट को टीज किया है। लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया। आने वाले फ़ोन सैमसंग गैलेक्सी A57 और गैलेक्सी A37 होने की उम्मीद है।
कैमरा सैटअप

नए A‑सीरीज फोन प्रीमियम डिज़ाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Samsung के ‘Key Island 2.0’ लुक के साथ आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन्स में Exynos चिपसेट, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा फीचर्स शामिल होंगे, जो मिड‑रेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प पेश करेंगे।

Samsung Galaxy A-series smartphone teaser released

X पर पोस्ट किए गए एक टीजर वीडियो में सैमसंग ने नए गैलेक्सी A-सीरीज़ स्मार्टफ़ोन के आने की घोषणा की। इन्हें 25 मार्च को शाम 5:30 बजे IST पर लॉन्च किया जाना है। लेकिन कंपनी ने अभी तक नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च इवेंट में ही लॉन्च किए जाएंगे।

इसके अलावा, टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने Galaxy A57 और Galaxy A37 के कथित ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर शेयर किए हैं। Galaxy A57 को ग्रे, आइसीब्लू, लिलाक और ब्लैक कलर में दिखाया गया है। दूसरी ओर, Galaxy A37 को चारकोल, ग्रेग्रीन और लैवेंडर शेड में देखा गया है। दोनों मॉडल में सेल्फी शूटर के लिए बीच में होल पंच कटआउट के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले दिख रहा है। इनमें Samsung का ‘Key Island 2.0’ डिज़ाइन है।

Galaxy A57 और Galaxy A37 दोनों में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा यूनिट दिख रहा है। रियर कैमरा यूनिट पैनल पर वर्टिकली लगा है, और LED फ्लैश कैमरा आइलैंड के बाहर लगा है।

 

Possible Features

सैमसंग के गैलेक्सी A57 में Exynos 1680 चिपसेट होने की उम्मीद है। गैलेक्सी A37 में Exynos 1480 चिपसेट होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इनमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 12-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होगा। यह IP68-रेटेड बिल्ड दे सकता है। गैलेक्सी A57 में 6.6-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जबकि गैलेक्सी A37 में उसी रिज़ॉल्यूशन वाला 6.7-इंच का पैनल हो सकता है।

Related Articles

Latest News