Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के गांव में सांड का आंतक, दिव्यांग सहित 10 लोगों को...

जबलपुर के गांव में सांड का आंतक, दिव्यांग सहित 10 लोगों को किया घायल, बच्चों ने स्कूल, ग्रामीणों ने खेत जाना छोड़ा

जबलपुर। जबलपुर के ग्राम छपरी में एक सांड करीब 10 लोगों को घायल कर चुका है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि सांड को देखते ही ग्रामीण सारे काम छोड़कर वहां से भाग खड़े होते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सांड को पकड़कर गोशाला में छुड़वाने की मांग की है।

छपरी गांव के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले 12 साल के दिव्यांग राहुल पटेल को सांड ने उठाकर पटक दियाए जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। उसके एक पैर में 8 और दूसरे में 3 टांके आए हैं। वह रात में बाथरुम में लिए उठा था। जैसे ही सांड ने हमला किया दिव्यांग चिल्लाने लगा, जिससे परिजन लाठी लेकर बाहर निकले और सांड को भगाया।

दिव्यांग राहुल के भाई आकाश पटेल का कहना है कि यह सांड आवारा है। रात के समय दिव्यांग भाई पर हमला किया था। उस दिन के बाद से अब इन्हें घर से बाहर नहीं निकाल रहे हैं। आज वही सांड गांव के चौराहे पर अभी घूम रहा है। लोगों का कहना है कि जब से सांड गांव में आया है, तब से आतंक मचा रखा है।

गांव के सरपंच, सचिव से शिकायत की गई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सांड के डर से बच्चों ने स्कूल और आंगनबाड़ी जाना छोड़ दिया है। किसान खेत जाने से डर रहे हैं।

फसलों को पानी नहीं दे पा रहे हैंए नलकूप नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 8 माह पहले कटंगी नगर परिषद की सीएमओ को लिखित में शिकायत दी गई थी, जिसके बाद उसे पकड़कर पहाड़ पर छोड़ दिया गया था।

एक माह पहले फिर से यह गांव आ गया है और लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। ग्रामीण रामसिंह पटेल का कहना है कि इससे पहले भी चार से पांच लोगों को सांड ने मारा था, जिसके बाद नगर परिषद मे शिकायत की थी।

एक की मौत भी हो चुकी है-

गांव के लोगों का कहना है कि 8 माह पहले इसी सांड ने आतंक मचाया था। तब गांव के ही रविशंकर उम्र 51 वर्ष, पुरुषोतम पटेल, राजू पटेल, नारायण पटेल सहित कई लोगों को मारा था। रविशंकर के सीने और पीठ में गंभीर चोट लगी थी, परिजनों ने जबलपुर ले जाकर इलाज कराया था। तीन माह बाद रविशंकर की मौत हो गई।

Related Articles

Latest News