जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रांझी स्थित वाहन निर्माणी (व्हीएफजे) में आज रविवार को शाम 5 बजे के लगभग चार्जमैन में अपने आफिस के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कर्मचारियों ने चाजमैन को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो चीख पुकार करने लगे। शोर सुनकर अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। जिन्होने सेमसन को देखा तो स्तब्ध रह गए।
खबर मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें चाजमैन ने इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे अत्यधिक काम के दबाव व तनाव को कारण बताया है।
इस संबंध पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेमसन मार्टिन उम्र 57 वर्ष निवासी कंचनपुर अधारताल, व्हीकल फैक्टरी में चार्जमैन के पद पर पदस्थ रहे। उन्होने आज शाम 5 बजे के लगभग ड्यूटी के दौरान अपने सेक्शन में पंखा पर फंदा डालकर फ ांसी लगा ली।
कुछ देर बाद कर्मचारियों ने चार्जमैन सेमसन को फांसी के फंदे पर लटकते देखा घबरा गए। सेमसन द्वारा खबर फैक्टरी के अंदर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कर्मचारी व अधिकारी एकत्र हो गए। खबर मिलते ही सुरक्षा विभाग व पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
खबर है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कार्य की अधिकता और तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सेमसन चार्जमेन के कार्यो के साथ ही सिविल वर्क का भी प्रभारी था।











