HomeTechnologySamsung Galaxy A37 की कीमत का खुलासा! लॉन्च से पहले ही सामने...

Samsung Galaxy A37 की कीमत का खुलासा! लॉन्च से पहले ही सामने आया बड़ा अपडेट

सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोन Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G लॉन्च किए जाएंगे।

कंपनी द्वारा स्मार्टफोन पेश किए जाने से पहले ही इनका इंडिया प्राइस सामने आ गया है। ऑफलाइन रिटेल सोर्स के जरिये सैमसंग गैलेक्सी ए37 और ए57 की कीमत प्राप्त हुई है। Galaxy A57 का लीक प्राइस  कर देख सकते हैं और Galaxy A37 इंडिया प्राइस की जानकारी विस्तार से दी गई है ।

The phone has been launched in India in three variants.

लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दिए जाने की बात कही गई है जिसका प्राइस 41,999 रुपये बताया गया है। लीक के अनुसार फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 47,499 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं Galaxy A37 का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करेगा जिसका लॉन्च प्राइस 52,999 रुपये लीक हुआ है।

Samsung Galaxy A37 5G unboxing and hands-on video leaked online recently

Samsung Galaxy A37 5G फोन की अनबाक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो बीते दिनों इंटरनेट पर लीक हो चुकी है जिसमें मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ था। लीक के अनुसार यह फ्लैट स्क्रीन वाला फोन होगा। इसके बैक पैनल वर्टिकल शेप का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। कैमरा मॉड्यूल के बाहर एलइडी लाइट फिट की गई है। देखने में रियर पैनल शाइनी और ग्लॉसी नजर आ रहा है। वहीं मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन लगे हैं। लीक के अनुसार गैलेक्सी ए36 5जी का डायमेंशन 162.9×78.2×7.4mm है और वजन 196 ग्राम होगा।

Samsung Galaxy A37 5G Features and Specifications

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A37 5G फोन को Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.75GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि Galaxy A36 को 2.4GHz हाई क्लॉक स्पीड वाले Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लाया गया था। यानी नया गैलेक्सी फोन पहले वाले से काफी फास्ट होगा।

Samsung Galaxy A37 5G phone has a triple rear camera setup for photography.

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली sAMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।

साथ ही साथ  Samsung Galaxy A57 5G फोन की बात करें तो लीक के अनुसार इसे 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 8जीबी रैम मिलेगी। वहीं मोबाइल के 12जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 62,499 रुपये हो सकता है। इंडिया में यह सैमसंग फोन Exynos 1680 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है।

For photography, it has a triple rear camera with 50MP Sony IMX906 sensor and a 12MP front camera

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX906 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोंस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Latest News