HomeTechnology13 हजार तक सस्ता मिल रहा 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, जानें...

13 हजार तक सस्ता मिल रहा 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, जानें जबरदस्त ऑफर डिटेल्स

Google का पॉपुलर Pixel स्मार्टफोन Google Pixel 9a लगभग एक साल पहले लॉन्च हुआ था। अब इस फोन को डिस्काउंट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को वर्तमान में ऑनलाइन खरीदने पर भारी छूट ली जा सकती है जिसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा।

फोन के एमआरपी पर सीधा डिस्काउंट तो है ही, इसके अलावा एक बैंक ऑफर लगाकर इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 5100mAh की विशाल बैटरी है। Google Tensor G4 चिपसेट की पावर इसमें मिलती है। इस धांसू फोन को बड़े डिस्काउंट के साथ कैसे खरीदें, आइए आपको बताते हैं।

Buy the Google Pixel 9a at the biggest discount right now

Google Pixel 9a को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का MRP 49,999 रुपये है लेकिन विजय सेल्स ने फोन को 20%  के साथ 39,999 रुपये में लिस्ट किया है। यानी एमआरपी से यह 10 हजार रुपये सस्ते में लिस्टेड है। लेकिन यहीं पर ऑफर खत्म नहीं होता है। फोन के साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है।

If you buy the phone through HDFC Bank credit card, then you will get an extra discount of up to Rs 3000 on it

Google Pixel 9a को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। फोन को अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो इस पर 3000 रुपये तक  पा सकते हैं। इसके बाद फोन को पूरे 13000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आप खरीद सकते हैं।

Google Pixel 9a features a 6.3-inch (1,080×2,424 pixels) Actua (pOLED) display

Google Pixel 9a में 6.3 इंच (1.080×2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। Google का कहना है कि इसे सात साल तक OS और सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। स्मार्टफोन Tensor G4 चिप से लैस किया गया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

Pixel 9a equipped with a 48-megapixel main rear camera with a 1/2-inch sensor, optical image stabilisation (OIS), closed-loop autofocus, and f/1.7 aperture

Pixel 9a 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यह 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में एक 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।

The Pixel 9a packs a 5,100mAh battery that supports Google’s 45W power adapter and 7.5W wireless (Qi) charging

Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Google का कहना है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड चालू होने पर 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
Related Articles

Latest News