Homeमध्य प्रदेशआधारताल में फर्नीचर दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल वाहनों ने...

आधारताल में फर्नीचर दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल वाहनों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

जबलपुर. आधारताल क्षेत्र में 26 मार्च गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे फर्नीचर दुकानों और एक कारखाने में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, जहां आग तेजी से फैल चुकी थी। बताया जाता है कि आग की शुरुआत एक फर्नीचर दुकान और उससे जुड़े कारखाने से हुई, जो आसपास की दुकानों तक फैल गई। साहू फर्नीचर और क्लासिक फर्नीचर समेत कई प्रतिष्ठान इसकी चपेट में आए।

Seven fire engines and eight tankers reached the spot

आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने 7 फायर ब्रिगेड और आठ पानी के टैंकर मौके पर भेजे। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को काफी हद तक कंट्रोल किया।

10 lakh in one shop, heavy losses in others

मौके पर मौजूद एक दुकान संचालक ने करीब 10 लाख रुपए के फर्नीचर जलने का अनुमान बताया। अन्य प्रतिष्ठानों में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। शुरुआती आकलन में क्लासिक फर्नीचर को अकेले करीब एक करोड़ रुपए तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

दमकल विभाग के मुताबिक समय रहते टीम के पहुंचने से आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Latest News