जबलपुर। ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत बिजली कंपनियों में कर्मचारियों की सेवा निवृत्त आयु के अलग-अलग आदेश नियम है।
सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सेवा निवृत्त आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बिजली कंपनियों में कार्यरत कंपनी कैडर लाईन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। जो कि न्यायोचित नहीं है।
उपरोक्त संदर्भ में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी और सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालक गणों से अनुरोध किया है कि बिजली सेक्टर की कंपनियों में आज भी कर्मचारियों के लिए दो अलग-अलग नियम, कानून चल रहे हैं।
बिजली कंपनियों में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की सेवा निवृत्त आयु 62 बर्ष निर्धारित की गई है परंतु कंपनी कैडर लाईन परिचारकों को 55 वर्ष में सेवा आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त किया जा रहा है।
जो कि संवेदनशील सरकार में न्यायसंगत नहीं है। इस विषय में राकेश डीपी पाठक ने फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक और एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक एवं कार्यपालक निर्देशक मानव संसाधन एवं प्रशासन से भेंटकर निवेदन किया था।
और इन श्रेष्ठतम अधिकारियों ने इस विषय पर सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लेकर सेवा निवृत्त आयु 62 वर्ष करने की अनुसंशा की थी। इसके बावजूद भी आज तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। जिससे इस श्रेणी के कर्मचारियों को 55 वर्ष में ही सेवा निवृत्त किया जा रहा है।
इस विसंगति से इस श्रेणी के सभी कर्मचारी साथियों का मनोबल निरंतर गिरता जा रहा है। जो इनके और बिजली सेक्टर की बेहतरी के लिए उपयुक्त नहीं है।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, सीताराम कुरचानिया, केदारनाथ अग्निहोत्री, श्याम मोहन वर्मा, अवनीश तिवारी, विमल महापात्र, सुधीर मिश्रा, दीपक मेमने, विजय तिवारी, रणजीत सेन,राजेश मिश्रा, आर के चौबे, मोहन श्रीवास, विजय डोंगरे,मोहित पटेल, योगेश पटेल, मनोज पाठक, सतेन्द्र सुहाने, दिनेश गोस्वामी, दिलीप पाठक, अक्षय श्रीवास्तव,बी एम तिवारी सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री,अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी एवं सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालक गणों से अनुरोध किया है कि सेवा निवृत्त आयु की इस विसंगति को दूर कर बिजली कंपनियों में सभी के लिए एक ही नियमए कानून लागू कर कंपनी कैडर लाईन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 55 बर्ष से बढ़ाकर सभी के समान 62 वर्ष की जाएं।











