Homeमध्य प्रदेशपुलिस को देखते ही बदमाश ने तानी पिस्टल, घेराबंदी में पकड़ा गया

पुलिस को देखते ही बदमाश ने तानी पिस्टल, घेराबंदी में पकड़ा गया

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने तमरहाई स्कूल के पास शहबाज उर्फ भांजे अंसारी को उस वक्त पकड़ा है, जब वह किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से खड़ा था।

आरोपी शहबाज ने पुलिस को देखते ही पिस्टल निकाल ली थी, जिसे पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सूझबूझ के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया है।

पुलिस को खबर मिली थी कि एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तमरहाई मैदान मंदिर के पास शहवाज उर्फ भांजे अंसारी पिता महबूब आलम अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी हकीम बाबा के बाजू में नई बस्ती गोहलपुर अपराधिक वारदात करने की नियत से खड़ा है।

जिसपर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई, पुलिस को देखते ही शहबाज ने पिस्टल निकालकर तानी, जिसपर पुलिस कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए शहबाज को पकड़ा लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की, जिसमें कारतूस लोड था। पुलिस को पूछताछ में शहबाज ने बताया कि उक्त देशी पिस्टल एवं कारतूस 2 माह पहले दरोगा पाण्डे से 25 हजार रूपये में खरीदी थी। गौरतलब है कि पुलिस ने एक माह पहले ही दरोगा पाण्डे पिस्टल बेचते हुये सिहोरा के पास से पकड़ा था।

जो अभी जेल में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शहवाज उर्फ भांजे अंसारी आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से मारपीट के 6 अपराध पंजीबद्ध हैं।

उल्लेखनीय भूमिका. आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक इमरान खान तथा क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्राए अशोक मिश्राए मोहन तिवारीए प्रधान आरक्षक सत्यसेनए वीरेन्द्र सिंहए मोहन सिंहए सत्येन्द्र यादवए आरक्षक रितेश शुक्लाए सतेन्द्र बिसेनए पंकज सिंहए प्रीतम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Latest News