Homeमध्य प्रदेशजबलपुर-पाटन रोड पर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, रेलिंग टूटी, बिजली पोल गिरा

जबलपुर-पाटन रोड पर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, रेलिंग टूटी, बिजली पोल गिरा

जबलपुर. जिले के जबलपुर-पाटन रोड पर पाटन के पास शुक्रवार 27 मार्च की तड़के तेज रफ्तार आयशर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में रेलिंग और एक बिजली का पोल टूट गया। सड़क पर अन्य वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वाहन दमोह से जबलपुर आ रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर से डिवाइडर की रेलिंग टूट गई और पास की पुलिया का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

The driver abandoned the vehicle and fled

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वाहन वहीं खड़ा मिला। सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम पहुंची। टूटी रेलिंग हटाकर सड़क को फिर से चालू किया गया।

शुरुआती तौर पर नींद आने या वाहन में खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Latest News