Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लंबे समय से चर्चा में चल रहा था लेकिन जल्द ही हकीकत बन सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो , Apple अपना पहला मुड़ने वाला फोन iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश कर सकता है, जो कंपनी के लिए एक बड़ा टेक्नोलॉजिकल कदम माना जा रहा है।
यह डिवाइस न सिर्फ प्रीमियम डिजाइन बल्कि एडवांस फोल्डेबल डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है। हालांकि, इसकी कीमत काफी ज्यादा होने की उम्मीद है, जो इसे लग्जरी स्मार्टफोन सेगमेंट में रख सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपने इस नए इनोवेशन से यूजर्स को कितना प्रभावित कर पाता है।
Apple iPhone Fold launch timeline
मार्क गुरमन के अनुसार, Apple iPhone Fold को iPhone 18 Pro लाइनअप के इवेंट में पेश कर सकता है। लेकिन यह डिवाइस उसी समय बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, देरी का मुख्य कारण फोल्डेबल डिस्प्ले का प्रोडक्शन करना है, जो बड़े पैमाने पर तैयार करना अभी भी चुनौतीपूर्ण है। अनुमान है कि इसकी रिलीज़ में कुछ हफ्ते या महीने की देरी हो सकती है, और कुछ अटकलें 2026 के अंत तक इसे उपलब्ध होने की बता रही हैं।
Apple iPhone Fold specifications (expected)
लीक्स डिटेल्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone को Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसी बुक-स्टाइल डिजाइन मिल सकती है, जिसमें 7.8 इंच का इनर फलेक्सिबल OLED डिस्प्ले और 5.5 इंच का बाहरी स्क्रीन होगा।
इसमें Apple का नेक्स्ट-जेनरेशन A20 Pro चिप दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। RAM 12GB तक हो सकती है और iOS का कस्टमाइज्ड वर्ज़न मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया जा सकता है।
In terms of camera, it has a dual 48MP camera setup.
कैमरा के मामले में इसमें डुअल 48MP कैमरा सेटअप हो सकता है। हालांकि, ये सभी डिटेल्स अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हैं। लीक से यह भी संकेत मिलता है कि डिवाइस में क्रिस-लेस डिस्प्ले मिल सकता है।
Apple iPhone Fold price (expected)
iPhone Fold की कीमत लगभग $1,999 (करीब ₹1,80,000+) के आस-पास हो सकती है। RAM और स्टोरेज की मांग के कारण कीमत बढ़कर ₹2,00,000 से ऊपर भी जा सकती है। ध्यान दें कि फिलहाल कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।









