Sunday, July 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के बरेला में मां को गाली देने पर नाबालिग बेटे की...

जबलपुर के बरेला में मां को गाली देने पर नाबालिग बेटे की पिता की हत्या,

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बरेला क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब मां के साथ गाली गलौज होते देख गुस्साए नाबालिग बेटे ने पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया्र।

हमले में पिता के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया गया है कि बरेला निवासी राजेश (परिवर्तित नाम) ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला से शादी कर ली थी। राजेश का पहली पत्नी से एक बेटा भी रहा।

बीती रात 10 बजे के लगभग राजेश शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर कर दी। मां के साथ मारपीट होते देख नाबालिग बेटा पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। जिसपर राजेश ने नाबालिग बेटे के साथ भी मारपीट करते हुए धक्का दे दिया।

पिता द्वारा धक्का दिए जाने से गुस्साए बेटे ने पिता राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता राजेश के सीने, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई और वह गिर गया। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायल को शहर के जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर राजेश को जांच के बाद पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी बेटे को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।

Related Articles

Latest News