Homeमध्य प्रदेशछात्र ने खरीदी चॉकलेट में निकला कॉकरोच, फफूंद,बदबू आने पर परिवार को...

छात्र ने खरीदी चॉकलेट में निकला कॉकरोच, फफूंद,बदबू आने पर परिवार को दिखाया

जबलपुर। नामी ब्रांड की चॉकलेट में भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहपुरा-भिटौनी इलाके में एक 14 वर्षीय छात्र द्वारा खरीदी गई मिल्क चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद मिलने का मामला सामने आया है।

कक्षा 8वीं के छात्र अंश सेन ने पास की किराना दुकान से 55 रुपए की चॉकलेट खरीदी थी। घर पहुंचकर जैसे ही उसने रैपर खोला तो चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच, उसके अंडे और फफूंद दिखाई दी। साथ ही उसमें से बदबू भी आ रही थी। अंश ने तुरंत यह चॉकलेट अपने परिवार को दिखाई।

परिजनों के मुताबिक चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 अंकित है। यानी उत्पाद अभी वैध अवधि में था फिर भी उसमें खराबी मिली। अंश के परिचित मोनू जसवाल ने बताया कि अगर बच्चा यह चॉकलेट खा लेता तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था।

उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। परिवार ने चॉकलेट को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया है। मामले में खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

साथ ही कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मामला दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही हैए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Latest News