रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ का टीजर रिलीज हो चुकी है। नितेश तिवारी निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ के इस पहली झलक का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। आज हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने लोगों के इस इंतजार को खत्म करने का फैसला लेते हुए ‘रामायणम्’ का टीजर जारी कर दिया है।
हिन्दुओं के पवित्र और धार्मिक ग्रंथ ‘रामायण’ पर बनाई गई इस भव्य फिल्म के टीजर ने हर किसी को रोमांचित कर दिया है। आइए जानते हैं, ये टीजर लोगों को कैसी लगी।
नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, यह दो भागों वाली एक सिनेमाई फ्रेंचाइजी है, जिसने अब राम के रूप में अपनी पहली झलक पेश कर दी है, जिसमें रणबीर कपूर इस भूमिका को निभाते नजर आ रहे हैं।
The teaser of ‘Ramayana’ is released on the special occasion of Hanuman Jayanti
प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा तैयार यह फिल्म, आठ बार के एकेडमी अवॉर्ड विनर प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के सहयोग से बनाई गई है। आज हनुमान जयंती के खास मौके पर 2 अप्रैल 2026 को ‘रामायणम्’ ने अब तक का अपना सबसे महत्वपूर्ण अध्याय पेश कर दिया है।
People have praised the glimpse of Ramayanam.
टीजर देखकर लोगों ने कहा, ‘एक ऐसी फिल्म जो सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं चलेगी, बल्कि उन्हें मंदिरों में बदल देगी। जहां हर दृश्य दर्शन जैसा लगेगा।’ फिल्म की इस पहली झलक को देखकर एक यूजर ने कहा, ‘आदिपुरुष के बाद, हमें इस हीलिंग की जरूरत थी। यही वह तरीका है जिससे हमारे इतिहास का सम्मान और प्रतिनिधित्व किया जाता है।’ वहीं काफी लोगों ने भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की है और कहा है कि अरुण गोविल के बाद कोई वाकई भगवान राम जैसे लग रहे हैं तो वो रणबीर हैं।
Namit Malhotra spoke about the film
नमित मल्होत्रा, जो कि दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक रामायणम् के प्रोड्यूसर, फिल्म मेकर और क्रिएटिव आर्किटेक्ट हैं, उन्होंने एक खास टीजर के जरिए ‘राम’ को पेश किया है। कहानी कहने की दुनिया के सबसे अमर किरदारों में से एक, जिसके ज़रिए दुनिया भर के दर्शकों को राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक देखने को मिली है।
A wonderful opportunity to connect with this story for the first time
पूरी दुनिया में एक जैसे उत्साह के साथ रिलीज़ किया गया यह ‘राम’ टीजर दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बड़ा पल है। यह एक ऐसे किरदार को सामने लाता है जिसकी कहानी 5,000 से भी ज्यादा सालों से चली आ रही है। जो लोग इस कहानी को सुनते हुए बड़े हुए हैं, उनके लिए यह एक नया नज़रिया है, और दूसरों के लिए इतने बड़े लेवल पर पहली बार इस कहानी से जुड़ने का एक शानदार मौका है।
There are role models who put their duty above their own preferences.
‘राम’ एक ऐसे आदर्श हैं जो अपनी पसंद से ऊपर अपने फर्ज को रखते हैं। जो अपने वचन को सबसे ऊपर रखना जानते हैं फिर चाहे उसके लिए उन्हें सत्ता ही क्यों न छोड़नी पड़े।
इसलिए उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहते हैं यानी ‘इंसानी बर्ताव का सबसे ऊंचा पैमाना’ माने जाने वाले राम इज्जत, दया और सही-गलत की समझ का जीता-जागता उदाहरण हैं, फिर चाहे उनके सामने वनवास हो, अपनों को खोने का दुख या अन्याय ही क्यों न हो। यही बातें उन्हें रामायणम् में हमेशा के लिए यादगार बनाती हैं।
Ranbir said on playing the role of Ram
भगवान राम का किरदार निभाने वाली रणबीर कपूर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं। मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है।’








