Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyजेब हल्की, फीचर्स भारी, Redmi Note 15 SE का जलवा ही अलग!

जेब हल्की, फीचर्स भारी, Redmi Note 15 SE का जलवा ही अलग!

Redmi Note 15 Special Edition को Xiaomi ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन स्लीक डिजाइन, शानदार विजुअल और एडवांस AI फीचर्स के साथ आता है, जिसे खास तौर पर क्रिएटिविटी और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट

कीमत की बात करें तो इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर उपलब्ध है, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये में मिलेगा। ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसकी बिक्री 7 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूथ और फास्ट एक्सपीरियंस देता है। साथ ही 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।

कैमरा सेटअप भी काफी दमदार

कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI इरेज, AI स्काई, AI बोकेह और AI ब्यूटीफाई जैसे फीचर्स फोटो को और शानदार बनाते हैं।

डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले ड्यूल स्पीकर्स

फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले ड्यूल स्पीकर्स और AI-पावर्ड नॉइज कैंसलेशन फीचर दिया गया है, जिससे कॉल और एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। साथ ही Google Gemini और सर्कल टू सर्च जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

डिजाइन की बात करें तो यह फोन 7.35mm पतला और करीब 178 ग्राम वजन का है। इसमें IP65 और IP66 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस मिलता है, वहीं MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे मजबूत बनाता है।

Related Articles

Latest News