जबलपुर । मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी भविष्यनिधि न्यास (पीएफ ट्रस्ट) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9.5 प्रतिशत वार्षिक व्याज दर निर्धारित करते हुए अपने अभिदाताओं की वार्षिक लेखा पर्ची 1 अप्रैल को जारी कर दी गई।
मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी भविष्यनिधि के इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही अगले दिन वार्षिक लेखा पर्ची जारी की गई। भविष्यनिधि न्यास द्वारा उक्त लेखा पर्ची मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की वेबसाइट https://www.mptransco.in/pfslip/ पर उपलब्ध है।
वेबसाइट पर लॉग-इन कर के पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की समस्त उत्तरवर्ती कंपनियों के कार्मिक अपने भविष्यनिधि (जीपीएफ) खाते में जमा राशि को देख सकते हैं।











