भारतीय बाजार में वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता विनफास्ट (VinFast) ने अपनी नई प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी VF MPV 7 की बुकिंग शुरू कर दी है। यह मॉडल खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी इसकी कीमत का official ऐलान 15 अप्रैल 2026 को करेगी।
VF MPV 7 की बुकिंग 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे कंपनी की official website vinfastauto.in या देशभर में मौजूद 50 से अधिक अधिकृत डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक MPV के लिए बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये रखा गया है, जिससे ग्राहक आसानी से अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।
Perfect MPV for the family
VF MPV 7 को ‘गोल्डन रेशियो’ डिजाइन कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है, जिससे इसमें बेहतर स्पेस और संतुलित लुक मिलता है। इसकी लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,840 मिमी है। यह 7-सीटर लेआउट के साथ आती है, जिसमें तीनों रो में आरामदायक सीटिंग दी गई है। इसके R19 अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देते हैं।
Battery and range
इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से बैटरी को 10% से 70% तक करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
Growing presence in India
VF MPV 7 से पहले VinFast भारतीय बाजार में VF 6 और VF 7 जैसी इलेक्ट्रिक SUV पेश कर चुकी है, जिन्हें ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी देश में अपने शोरूम नेटवर्क, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कस्टमर सपोर्ट को तेजी से विस्तार दे रही है। देखा जाए तो VF MPV 7 भारतीय इलेक्ट्रिक फैमिली कार सेगमेंट में एक नया और मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है।








