Thursday, April 23, 2026
Homeखास खबरग्रीष्मकाल के दौरान पमरे से चलेंगी इतनी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां के...

ग्रीष्मकाल के दौरान पमरे से चलेंगी इतनी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां के लिए सीधी कनेक्टिविटी

जबलपुर. रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर आरक्षित एवं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चल रही है।

इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से यात्री मांग पर चल रही जबलपुर से अयोध्या/पुणे/बांद्रा टर्मिनस/कोयंबटूर, रानी कमलापति से अगरतला एवं रीवा से सीएसएमटी के मध्य स्पेशल ट्रेनों को समर के दौरान अप्रैल से जुलाई माह तक समर स्पेशल ट्रेनों के लिए अधिसूचित है।

Jabalpur-Ayodhya Dham-Jabalpur Weekly Summer Special Train

01705 जबलपुर-अयोध्या धाम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रात 19:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और बुधवार को सुबह 11:25 बजे अयोध्या धाम पहुँच रही है।
01706 अयोध्या धाम-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 13:30 बजे अयोध्या धाम से प्रस्थान कर और गुरुवार को सुबह 06 :45 बजे जबलपुर पहुँच रही है।

Jabalpur-Pune-Jabalpur Weekly Summer Special Train

02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 13:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और सोमवार सुबह 06:25 बजे पुणे पहुँच रही है।
02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:20 बजे पुणे से प्रस्थान कर और मंगलवार सुबह 06:00 बजे जबलपुर पहुँच रही है।

Jabalpur-Bandra Terminus-Jabalpur Weekly Summer Special Train

02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को सायं 17:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और शनिवार दोपहर 14:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँच रही है।
02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई प्रत्येक शनिवार को सायं 17:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और रविवार दोपहर 15:10 बजे जबलपुर पहुँच रही है।

Jabalpur-Coimbatore-Jabalpur Weekly Summer Special Train

02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 23:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और रविवार दोपहर 14:40 बजे कोयंबटूर पहुँच रही है।
02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सायं 17:05 बजे कोयंबटूर से प्रस्थान कर और बुधवार सुबह 08:45 बजे जबलपुर पहुँच रही है।

Rewa-CSMT-Rewa Weekly Summer Special Train

02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 15:50 बजे रीवा से प्रस्थान कर और शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे सीएसएमटी पहुँच रही है।
02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान कर और शनिवार सुबह 09:45 बजे रीवा पहुँच रही है।

Rani Kamlapati-Agartala-Rani Kamlapati Weekly Summer Special Train

01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 15:20 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और शनिवार सायं 18:55 बजे अगरतला पहुँच रही है।
01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को सायं 17:20 बजे अगरतला से प्रस्थान कर और मंगलवार सायं 16:35 बजे रानी कमलापति पहुँच रही है।

Related Articles

Latest News