Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशवाहन चेकिंग में पकड़ी गई चोरी की मोटर साइकल, नम्बर प्लेट में...

वाहन चेकिंग में पकड़ी गई चोरी की मोटर साइकल, नम्बर प्लेट में थे तीन अंक,

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में छोटी लाइन चौक गोरखपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटर साइकल पकड़ी है। बीती रात एक युवक शराब पीकर दुकान के बाहर आया तो देखा कि पुलिस नो पार्किंग में खड़ी मोटर साइकल उठा रही थी, तभी वह पहुंच गया।

पुलिस ने युवक से पूछताछ करते हुए बाइक की नम्बर प्लेट देशी जिसमें चार की जगह तीन नम्बर मिले, संदेह होने पर पूछताछ की तो पता चला कि बाइक चोरी की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छोटी लाइन फाटक पर बीती रात दस बजे के लगभग यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक शराब पीकर दुकान से बाहर निकला और उसकी बाइक नो पार्किंग में खड़ी मिली।

पुलिस ने चालान काटने की बात कही तो युवक बिना बहस किए तुरंत चालान भरने को तैयार हो गया। पुलिस को यह बात तो अजीब सी लगी कि युवक एक ही पल में चालान कटवाने तैयार हो गया। मौके पर मौजूद आरक्षक वीरेंद्र को युवक की जल्दबाजी संदिग्ध लगी।

वह उसे पकड़कर ट्रैफिक टीआई इंदिरा ठाकुर के पास ले गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय निवासी गढ़ा बताया। उसने बताया कि उसने बाइक रामपुर क्षेत्र के राजेश नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपए में खरीदी थी, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।

जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि बाइक नंबर प्लेट में गड़बड़ी है, जहां चार अंक होने चाहिए वहां सिर्फ तीन अंक थे। इस पर पुलिस ने तुरंत वाहन की डिटेल निकाली तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन फर्जी है।

चेसिस नंबर के आधार पर असली मालिक का पता चलाए जिसने बताया कि बाइक दो साल पहले रामपुर से चोरी हुई थी और इसकी शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने मौके पर ही बाइक जब्त कर ली और आरोपी युवक को गोरखपुर थाना भेज दिया। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Latest News