iPhone Fold: Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकती है, जहां यह अपने प्रीमियम डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ नई कैटेगरी में एंट्री करेगा।
iPhone Fold: डिवाइस फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और iOS के ऑप्टिमाइज्ड फोल्डेबल एक्सपीरियंस के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन और टैबलेट जैसा ड्यूल-यूज अनुभव मिलेगा। Apple का यह कदम फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में नई प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है और ब्रांड की प्रीमियम लाइनअप को और मजबूत करेगा।
iPhone Fold: नाम में हो सकता है बदलाव
अब तक इस डिवाइस को iPhone Fold कहा जा रहा था, लेकिन नई लीक के अनुसार Apple इसे iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकता है। यह जानकारी मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर की है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के प्रीमियम सेगमेंट को और मजबूत करेगा।

iPhone Fold:संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Apple का यह फोल्डेबल iPhone कई दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें 7.8-इंच का OLED मेन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
फोल्ड होने पर 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जिससे सामान्य इस्तेमाल आसान रहेगा।
iPhone Fold: प्रोसेसर
डिवाइस में Apple का नया A20 Pro chip प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा।इसमें 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।
iPhone Fold:Touch ID की हो सकती है वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस फोल्डेबल फोन में Touch ID को वापस ला सकता है। इसे साइड पावर बटन में इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे फोल्डेबल डिजाइन में जगह की बचत होगी।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। वहीं, फ्रंट में 18MP या 24MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतर होगा।









