extreme heat : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें, क्योंकि तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है।
आईएमडी के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। हालांकि, इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है, क्योंकि इन क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।
extreme heat : पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। अनुमान के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19 अप्रैल को, जबकि असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड में 18 अप्रैल को तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

extreme heat : मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। वहीं, मध्य-पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में उष्ण लहर (हीटवेव) और गर्म व आर्द्र मौसम लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
extreme heat : महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। 15 से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि 19 से 21 अप्रैल के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अप्रैल माह की सर्द शुरुआत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पारा चढ़ने लगा है। दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, तापमान में यह बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 दर्ज किया गया है जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। तापमान में बढ़ोतरी और वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने के साथ ही दिल्ली अब पूरी तरह से शुरुआती गर्मी के चरण में प्रवेश करती दिख रही है।
extreme heat : Rain forecast in Himachal Pradesh from Friday
हिमाचल प्रदेश में 17 से 20 अप्रैल तक बारिश हो सकती है क्योंकि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह कहा। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को 12 जिलों में से चार से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए पीली चेतावनी जारी की है।
extreme heat : इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से पिछले 24 घंटों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि केलांग में रात के समय सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।








