Honor Power 2 : Honor लगातार स्मार्टफोन बैटरी सेगमेंट में नए-नए रिकॉर्ड बनाकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहा है। कंपनी पहले ही Honor Power 2 और Honor Win जैसे डिवाइस लॉन्च कर चुकी है, जिनमें 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांड एक कदम और आगे बढ़ते हुए 11,000mAh बैटरी क्षमता वाला नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स को बेहद लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Honor Power 2 :मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार कंपनी ने एक नई हाई-कैपेसिटी बैटरी पर ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 10,690mAh और टिपिकल कैपेसिटी करीब 11,000mAh हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिवाइस कंपनी के अब तक के सभी बैटरी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है।

Honor Power 2 : तुलनात्मक रूप से देखें तो फिलहाल Honor Power 2 कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जिसमें 10,080mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे न केवल लंबा बैकअप देता है बल्कि अन्य डिवाइस चार्ज करने की क्षमता भी प्रदान करता है। इससे पहले Honor Power को 8,000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था। ऐसे में साफ है कि Honor लगातार बैटरी टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में काम कर रहा है और आने वाला डिवाइस इस रेस में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Honor Power 2 : Features
Honor Power 2 : performance
परफॉरमेंस के लिए Honor Power 2 में Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है।
यदि Honor वाकई 11,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करता है, तो यह इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। यह उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ को सबसे आगे रहते हैं।








