Gold & Silver Price Today : चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जहां 1 किलोग्राम चांदी ₹2,64,900 से ₹2,65,000 के बीच कारोबार कर रही है और 100 ग्राम चांदी करीब ₹26,500 के आसपास है। शहरों के हिसाब से देखें तो दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में चांदी लगभग ₹2,65,000 प्रति किलो मिल रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव थोड़ा ज्यादा होकर करीब ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जिससे साफ है कि बाजार में कीमती धातुओं की मांग बनी हुई है। चांदी में भी बुधवार को तेजी आई।
मई डिलीवरी वाली चांदी तेजी के साथ प्रति किलो 2,48,717 रुपये पर खुली थी। रात करीब 10:30 बजे यह प्रति किलो 3711 रुपये की तेजी के साथ 2,48,412 रुपये पर थी। दिन में कारोबार के दौरान यह अधिकतम 2,50,698 रुपये पर पहुंच गई थी।