यात्रियों के लिए खुशखबरी: जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत रीवा रेलवे स्टेशन पर आज गाड़ी संख्या 20154/20153 रीवा–सीएसएमटी (मुंबई) एक्सप्रेस को नियमित सेवा के रूप में प्रारंभ किया गया। यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यात्रियों के लिए खुशखबरी: अपने उद्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रेन केवल एक परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रीवा क्षेत्र के समग्र विकास का सशक्त माध्यम बनेगी। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मुंबई जैसे महानगर तथा जबलपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को नई दिशा प्राप्त होगी।
यात्रियों के लिए खुशखबरी: उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस रेल सेवा से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे तथा मरीजों को बड़े शहरों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। इस प्रकार यह ट्रेन रीवा क्षेत्र की आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यात्रियों के लिए खुशखबरी: उन्होंने भारतीय रेलवे एवं जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में क्षेत्र के विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय शशांक गुप्ता ने मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सहयोग, सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति को इस आयोजन की सफलता का प्रमुख आधार बताते हुए विशेष धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।













