Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशDiesel theft busted at Bitoni yard : 5 आरोपी गिरफ्तार, 200 लीटर...

Diesel theft busted at Bitoni yard : 5 आरोपी गिरफ्तार, 200 लीटर डीजल बरामद

Diesel theft busted at Bitoni yard : रेलवे सुरक्षा बल, मदन महल चौकी द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिटोनी यार्ड से डीजल चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।
Diesel theft busted at Bitoni yard : मध्य बिटोनी यार्ड के A&D साइडिंग पर खड़े डीजल इंजन क्रमांक 12510 से लगभग 200 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, जबलपुर की मदन महल चौकी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच एवं सुरागरसी शुरू की गई।

 

Diesel theft busted at Bitoni yard
Diesel theft busted at Bitoni yard
Diesel theft busted at Bitoni yard : मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने तीन आरोपियों को मौके से 45 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
Diesel theft busted at Bitoni yard : आशीष कुमार मल्लाह (22 वर्ष), निवासी नर्मदा कॉलोनी, भिटोनी; यशवंत गौड़ उर्फ गद्दार (20 वर्ष), निवासी भिटोनी; तथा माधव रैकवार उर्फ राज (19 वर्ष), निवासी नर्मदा कॉलोनी, भिटोनी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने दो दिन पूर्व इंजन से लगभग 155 लीटर डीजल निकालकर पाटन मोड़ के पास दो व्यक्तियों को बेचा था।

 

Diesel theft busted at Bitoni yard : आरोपियों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों तक पहुंच बनाई। इसी क्रम में अरविंद सिंह उर्फ केजरीवाल, निवासी ग्राम ग्वारी (थाना पाटन) के कब्जे से कार क्रमांक MP-20-CC-3293 सहित 70 लीटर डीजल बरामद किया गया।
Diesel theft busted at Bitoni yard : इसके अतिरिक्त शेख इस्माइल, निवासी पाटन के पास से 85 लीटर डीजल भी जब्त किया गया। इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर चोरी किया गया डीजल बरामद कर लिया गया और प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस प्रकार कुल 200 लीटर डीजल बरामद कर लिया गया है। जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹18,396/- आंका गया है।

Diesel theft busted at Bitoni yard : सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 13/26 के तहत धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम एवं धारा 147 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक मारुति कार भी जब्त की गई है।
Diesel theft busted at Bitoni yard : रेलवे सुरक्षा बल ने इस कार्रवाई को अपनी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और मजबूत टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई, जिसमें टीम के प्रत्येक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया। समय पर मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ना और चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त करना बल की दक्षता को दर्शाता है।
Diesel theft busted at Bitoni yard
Diesel theft busted at Bitoni yard
Diesel theft busted at Bitoni yard : उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। साथ ही रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा व विश्वास बना रहे।
Related Articles

Latest News