Wednesday, April 29, 2026
HomeTechnologyHaier F11 Washing Machine : AI Wash और Ultra Fresh Air फीचर्स...

Haier F11 Washing Machine : AI Wash और Ultra Fresh Air फीचर्स के साथ, कीमत ₹53,800 से शुरू

Haier F11 Washing Machine
Haier F11 Washing Machine
Haier F11 Washing Machine : Price and availability

Haier F11 washing machine series 12kg क्षमता में दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें वॉशर की कीमत ₹53,800 और वॉशर-ड्रायर वेरिएंट की कीमत ₹64,000 रखी गई है। यह प्रोडक्ट रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Haier India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी खरीदा जा सकता है। वारंटी की बात करें तो कंपनी इस पर 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और 12 साल की मोटर वारंटी दे रही है।

Haier F11 Washing Machine : Specifications and features 

Haier F11 washing machine series को ऑटोमेशन और आसान उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें पारंपरिक बटनों की जगह बड़ा AI टच पैनल दिया गया है, जिसमें कॉटन, जींस और साड़ी जैसे अलग-अलग फैब्रिक के लिए प्रीसेट मोड मिलते हैं, जिससे मैनुअल सेटिंग की जरूरत कम हो जाती है। मशीन में Ultra Fresh Air टेक्नोलॉजी भी है, जो वॉश के बाद ड्रम में लगातार हवा चलाकर कपड़ों में नमी से आने वाली बदबू को रोकती है।

Haier F11 Washing Machine : इसके साथ Essence Wash टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें Smart Dosing कपड़ों के वजन के हिसाब से डिटर्जेंट की मात्रा तय करता है, Instant Dissolve Premix डिटर्जेंट को माइक्रोबबल में बदलकर जल्दी घोलता है और 3D Power Spray उसे कपड़ों पर समान रूप से फैलाता है, जिससे वॉश बेहतर होता है और डिटर्जेंट की बचत भी होती है।

Haier F11 Washing Machine
Haier F11 Washing Machine

AI फीचर्स की बात करें तो AI One-Touch के जरिए एक टच में वॉश शुरू किया जा सकता है, जबकि AI Wash अलग-अलग तरह के दाग जैसे कीचड़, दूध या पसीने को पहचानकर वॉश साइकिल को अपने आप एडजस्ट कर देता है।

Haier F11 Washing Machine : डिजाइन के लिहाज से इसमें 525mm का पिलो-शेप ड्रम दिया गया है, जो कंबल और साड़ी जैसे बड़े कपड़ों को भी आसानी से धो सकता है।

इसके अलावा Dual Spray सिस्टम हर वॉश के बाद दरवाजे और गैसकेट को साफ करता है, जबकि AI Dynamic Balance Technology (AI-DBT) हाई-स्पीड स्पिन के दौरान शोर और वाइब्रेशन को कम रखने में मदद करती है।

Related Articles

Latest News