Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologyOnePlus Nord CE 6 : 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा...

OnePlus Nord CE 6 : 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ धमाकेदार एंट्री

 OnePlus भारत में अपनी नई Nord CE 6 सीरीज को 7 मई को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite शामिल होंगे। ये दोनों डिवाइस हाल ही में आए Nord 6 के किफायती विकल्प के तौर पर पेश किए जा रहे हैं, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की सेल डेट्स भी कंफर्म कर दी हैं, जिससे ग्राहकों में पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
लॉन्च के तुरंत बाद OnePlus Nord CE 6 की पहली सेल 8 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि को 12 मई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। दोनों ही स्मार्टफोन Amazon India, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के खरीदारों को आसानी से एक्सेस मिल सकेगा।
OnePlus Nord CE 6
OnePlus Nord CE 6

Specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा परफॉरमेंस देगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक होगी। यह कुछ गेम्स में 144FPS सपोर्ट करेगा। यानी गेमिंग यूजर्स के लिए यह बढ़िया साबित हो सकता है।
Battery

OnePlus Nord CE 6 का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 8000mAh बैटरी है, जो पिछले मॉडल की  7100mAh बैटरी से बड़ी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन आसानी से दो दिन तक चल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जिसमें डुअल एक्सिस OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होगा। जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus Nord CE 6
OnePlus Nord CE 6

OnePlus Nord CE 6 :Chipset

बात करें तो यह कम बजट में लाया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया जाएगा। जो 10 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल करने में सक्षम बताया जा रहा है। यह फोन भी 144FPS तक कुछ गेम्स में सपोर्ट देगा। हालांकि BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स में 90FPS तक सीमित रह सकता है।

 display

144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। जो इस प्राइस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। बैटरी के मामले में इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो लगभग दो दिन का बैकअप दे सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर रन करेंगे। जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।

OnePlus Nord CE 6
OnePlus Nord CE 6
 performance

आगामी उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो गेमिंग परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ को पसंद करते हैं। जबकि Nord CE 6 Lite किफायती विकल्प होगा। जो शानदार अनुभव देगा। यदि आप बजट में दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं, तो ये दोनों फोन अपने-अपने लेवल पर बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इनका फुल अपडेट देंगे।

Related Articles

Latest News