iQOO Z11 Global Version : iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन का ग्लोबल वर्जन पहली बार Geekbench पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि यह वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए मॉडल से अलग नजर आ रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO Z11 का ग्लोबल मॉडल नंबर I2512 है और इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। यह बदलाव इसलिए अहम है क्योंकि चीन में लॉन्च हुए वर्जन में MediaTek का Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया गया था। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अलग-अलग मार्केट के लिए अलग चिपसेट रणनीति अपनाने की तैयारी में है।

iQOO Z11 Global Version :Geekbench लिस्टिंग में दिए गए CPU कॉन्फिगरेशन से चिपसेट की पुष्टि होती है। इसमें 2.71GHz पर क्लॉक किया गया एक प्राइम कोर, 2.40GHz के तीन कोर और 1.80GHz के चार कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU दिया गया है। यह डिवाइस 12GB RAM और Android 16 के साथ लिस्ट हुआ है, जिससे साफ है कि यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।
iQOO Z11 Global Version : performance
iQOO Z11 के चिपसेट में बदलाव होने की उम्मीद है, लेकिन बैटरी और चार्जिंग जैसे फीचर्स ग्लोबल और चीनी दोनों वर्जन में समान रह सकते हैं। चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यदि यही फीचर्स ग्लोबल मॉडल में भी मिलते हैं, तो यह फोन बैटरी के मामले में शानदार साबित हो सकता है।
iQOO Z11 Global Version : पहले ही इंडोनेशिया के SDPPI और थाईलैंड के NBTC जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ चुका है, जो आमतौर पर जल्द लॉन्च का संकेत देते हैं। हालांकि फिलहाल भारत में इसकी एंट्री को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। संभव है कि कंपनी इसे लेकर आने वाले दिनों में ऐलान कर सकती है।

iQOO Z11 Global Version : Chipset
आगामी iQOO Z11 का ग्लोबल वर्जन भले ही अलग चिपसेट के साथ पेश किया जाए, लेकिन इसके बाकी फीचर्स काफी हद तक चीन में लॉन्च किए गए मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। यही रणनीति इसे अलग-अलग बाजारों के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ करने में मदद कर सकती है।









