Realme 16 Pro 5G: realme ने अपनी नंबर सीरीज में नया स्मार्टफोन realme 16 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जो ₹30 से ₹40 हजार के बजट में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च हुए इस फोन को हमने पूरे 30 दिन इस्तेमाल किया और अब इसका रियल एक्सपीरियंस सामने है।
इससे पहले कंपनी realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ भी लॉन्च कर चुकी है, जो अपने-अपने सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सवाल यही है – क्या realme 16 5G भी उतना ही दमदार है?
“डिजाइन में स्वैग – पीछे लगा मिरर, सबको करेगा कन्फ्यूज!”
डिजाइन की बात करें तो realme 16 Pro 5G सबसे पहले अपने Selfie Mirror के कारण ध्यान खींचता है। रियर कैमरा के पास दिया गया यह छोटा मिरर आपको बैक कैमरा से ही सेल्फी लेने का मौका देता है। हालांकि यह फीचर रोजमर्रा में बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं लगता, लेकिन फोन को एक यूनिक और प्रीमियम लुक जरूर देता है। Air White और Air Black कलर में आने वाला यह फोन हाथ में पकड़ते ही क्लासी फील देता है।
इसके साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल, पानी और लिक्विड स्प्लैश से बचाने में सक्षम बनाती है। 8.1mm की थिकनेस और 183 ग्राम वजन इसे स्लिम और हल्का बनाए रखते हैं।

“स्क्रीन का जलवा – स्मूद इतनी कि उंगली खुद चलने लगे!”
realme 16 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन स्क्रॉलिंग बेहद स्मूद रहती है और टच रिस्पॉन्स भी शानदार है।
4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के चलते धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट इसे और ज्यादा रिच और वाइब्रेंट बनाता है।
“विजुअल एक्सपीरियंस – वीडियो देखो और खो जाओ!”
फोन में YouTube पर 1440p वीडियो आसानी से देखी जा सकती है, जिससे एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि Netflix पर HDR सपोर्ट नहीं मिलता, लेकिन ओवरऑल डिस्प्ले क्वालिटी काफी शार्प और डिटेल्ड है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी तेज और सटीक काम करता है।
“कैमरा बोले – दिन में हीरो, रात में थोड़ा जीरो!”
फोटोग्राफी के लिए realme 16 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
रियर कैमरा की बात करें तो कीमत के हिसाब यह फोन वाकई में अच्छा काम कर लेता है। फोटो खींचने के दौरान हमें डेलाइट में बेहतर एक्सपोजर प्राप्त हुआ है। तेज धूप में यह सीन को बर्न नहीं कर रहा था और लाइट को सीमित तरीके से ही कैप्चर कर रहा था। इससे फोटोज़ में बेमतलब की ब्राइटनेस नहीं मिली और रिजल्ट काफी नेचुरल ही रहा। वहीं फोटोग्राफी के दौरान डायनामिक रेंज भी सही रही।

“सेल्फी का सीन – नैचुरल फोटो, बिना ज्यादा मेकअप!”
50MP फ्रंट कैमरा अच्छी सेल्फी देता है। फोटो सॉफ्ट और स्मूद होती हैं, और स्किन टोन नैचुरल रहती है। अगर ज्यादा ब्राइट और सोशल मीडिया रेडी फोटो चाहिए तो AI इफेक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है।
“परफॉर्मेंस – रोजमर्रा के लिए बढ़िया, लेकिन गेमिंग में थोड़ा ढीला!”
फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। डेली यूज में यह स्मूद चलता है, लेकिन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में थोड़ा स्लो हो जाता है। लो बैटरी पर तो फोन और भी ज्यादा धीमा महसूस होता है, जो एक नेगेटिव पॉइंट है।
“गेमिंग टेस्ट – चल तो जाएगा, लेकिन ज्यादा उम्मीद मत रखना!”
BGMI जैसे गेम्स फोन में ठीक चलते हैं, लेकिन बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स होने पर परफॉर्मेंस गिरने लगती है 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम हीट को कंट्रोल करता है, लेकिन भारी इस्तेमाल में फोन थोड़ा स्ट्रगल करता है।
“बैटरी का बॉस – एक बार चार्ज, दिनभर मौज!”
पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है जो दावा करता है कि 72 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से अधिक रह सकती है।
91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme 16 Pro 5G फोन का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 16 मिनट का आया है। नॉर्मल यूज़ में सुबह फोन चार्ज करने के बाद एक पूरा दिन आराम से निकाल देता है। जब हमने फोन को सेकेंडरी डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया तो इसने फुल बैटरी में 5 दिन का बैकअप दे डाला और तब भी बैटरी 15% से अधिक ही थी।

टेस्टिंग के दौरान इस फोन में 1 घंटे तक YouTube videos चलाई गई और 60 मिनट बाद बैटरी सिर्फ 4 प्रतिशत ही कम हुई है। बताते चलें कि इस टेस्ट में फोन की ब्राइटनेस और स्पीकर वॉल्यूम 50% ही रखी गई थी। यानी कहा जा सकता है कि यह रियलमी का 5जी फोन अपनी बैटरी के चलते पसंद किया जा सकता है। फोन का बैटरी बैकअप आपका साथ अच्छे से निभा देगा।
वहीं फोन के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसे 20% से 100% फुल चार्ज होने में 71 मिनट का समय लगा। बड़ी बैटरी के हिसाब से यह चार्जिंग स्पीड बुरी नहीं कही जाएगी। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी realme 16 से आप दूसरे मोबाइल, इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
“कीमत बनाम परफॉर्मेंस – लेना है या छोड़ना है?”
realme 16 Pro 5G की कीमत ₹31,999 से शुरू होकर ₹36,999 तक जाती है। अगर आप कैमरा के लिए फोन लेना चाहते हैं तो OPPO Reno 15C बेहतर ऑप्शन है। और अगर परफॉर्मेंस चाहिए तो Nothing Phone 4a पर नजर डाल सकते हैं।

“स्टाइल और बैटरी में नंबर वन, बाकी में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज!”
realme 16 Pro 5G एक ऐसा फोन है जो अपने डिजाइन और बैटरी के दम पर अलग पहचान बनाता है। अगर आपको लंबी बैटरी और यूनिक लुक चाहिए, तो यह फोन आपके लिए सही है। लेकिन अगर आप कैमरा या हाई-एंड गेमिंग चाहते हैं, तो आपको दूसरे ऑप्शन देखने चाहिए। कुल मिलाकर – “फोन दिखने में झकास, बैटरी में दमदार, लेकिन परफॉर्मेंस में थोड़ा संभलकर!”











