Homeमध्य प्रदेशCm yadav : जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने डॉ. मोहन यादव से...

Cm yadav : जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, जताया आभार; जश्न न मनाने की अपील

Cm yadav : जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया, एवं उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Cm yadav : नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त करने के साथ ही विनम्र आग्रह करते हुए कहा जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का नवीन दायित्व प्रदान करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के साथ जबलपुर के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से जबलपुर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करूंगा।

 

Cm yadav
Cm yadav
Cm yadav : उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वे अपने सभी शुभचिंतकों, स्नेहिजनों और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से विनम्रतापूर्वक एक विशेष आग्रह करना चाहते हैं। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि विगत दिनों जबलपुर के बरगी क्षेत्र में हुई हृदय विदारक दुर्घटना ने हम सभी को गहरे तक व्यथित किया है और पूरे शहर का वातावरण शोकाकुल बना हुआ है। ऐसी संवेदनशील परिस्थिति में किसी भी प्रकार का उत्सव, स्वागत समारोह, रैली या जुलूस आयोजित करना न केवल अनुचित होगा, बल्कि पीड़ित परिवारों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता भी दर्शाएगा।

इसलिए उन्होंने सभी से अपील की कि उनकी नियुक्ति के उपलक्ष्य में किसी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन न किया जाए और इस समय सादगी व संवेदनशीलता बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके शुभचिंतकों की शुभकामनाएं, स्नेह और समर्थन सदैव उनके साथ हैं, जो उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Cm yadav
Cm yadav
Cm yadav : जैन ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास के परिणामस्वरूप शीर्ष नेतृत्व ने जो नया दायित्व उन्हें सौंपा है, वह उसके लिए स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और समर्पण भाव के साथ करेंगे।
Cm yadav : जैन ने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और शहर के सर्वांगीण विकास को गति देना होगा। उन्होंने विशेष रूप से जबलपुर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वे शहर के बुनियादी ढांचे, सुव्यवस्थित नगरीय योजना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे, ताकि जबलपुर एक आदर्श और विकसित शहर के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत कर सके।
Related Articles

Latest News