HomeTechnologyiQOO 15T में 200MP कैमरे के साथ Dimensity 9500 प्रोसेसर ,मचाएगा धमाल

iQOO 15T में 200MP कैमरे के साथ Dimensity 9500 प्रोसेसर ,मचाएगा धमाल

iQOO 15T  – चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15T लॉन्च कर सकती है। पिछले साल कंपनी ने iQOO 15 सीरीज पेश की थी और अब इसी लाइनअप में इस नए मॉडल को जोड़े जाने की संभावना है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
iQOO 15T
iQOO 15T

Experience More का दावा इसमें मिलेगा दमदार डिस्प्ले

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Experience More ने दावा किया है कि iQOO 15 में 6.82 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं, कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जहां रियर कैमरा यूनिट में Samsung का 200 मेगापिक्सल HP5 प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा, iQOO 15T में प्रीमियम फील के लिए मेटल फ्रेम दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे यह फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत नजर आता है।

iQOO 15T
iQOO 15T
झक्कास बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मौजूद 
iQOO 15T इस महीने चीन में iQOO 15T को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से अधिक की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, Vivo के इस सब-ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा iQOO 15 Ultra और iQOO 15R शामिल हैं। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था।

इस में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

iQOO 15T
iQOO 15T

50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 8K वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।

iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए पांच Android अपग्रेड और सात वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।

Related Articles

Latest News